यह मुजफ्फरपुर की सबसे बड़ी समस्या है

मुजफ्फरपुर शहर की यह सबसे बड़ी समस्या है

             मुज़फ़्फ़रपुर नगर निगम के  वार्ड नम्बर 8 के हमजा कॉलनी के रोड नम्बर 2 की गली में जब से बारिस शुरू हुई  है तब से लगातार इस गली में जल जमाव होने के कारण  लोगों का जीना व घर से निकलना दुश्वार हो गया हैं । इस जलजमाव की समस्या पर वार्ड पार्षद को कोई फिक्र नहीं हैं ।इसी गली किसी महाशय की कुछ जमीन वर्षों से खाली पड़ी है खाली होने के कारण इस गली मोहल्ले के लोग वहीँ पर कचरा डाल देते हैं ।  कचरा का समय समय पर नगर निगम द्वारा  उठाव न होने के कारण वहा पर फेंका हुआ कचरा बारिश के कारण बहुत ही बदबू देने लगता है जिसके कारण बीमारी फैलने का डर लोगों को सताने लगा है। 
           जलजमाव की समस्या पूरे मुजफ्फरपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या है।इस ओर किसी भी जन प्रतिनिधि का ध्यान नहीं जाता है।बरसात के समय में कुछ सामाजिक कार्यकर्ता हो हल्ला मचाते हैं उसके बाद धीरे धीरे मामला शांत हो जाता है।बरसात खत्म होते ही लोग इतनी बड़ी समस्या को भूल जाते हैं।मुजफ्फरपुर का हृदय कहा जाने वाला मोतीझील बरसात के समय में सचमुच झील में तब्दील हो जाता है किंतु ऐसा लगता है जनप्रतिनिधि को इससे कोई लेना देना नहीं है।स्मार्ट सिटी का हो हल्ला कई वर्षो से मचाया जा रहा है किंतु स्मार्ट सिटी के रैंक में क्या इसी तरह एक नंबर पर आ पायेगा शायद नहीं।शहर स्वच्छ केवल झाड़ू लगाने से नहीं हो पायेगा बल्कि जल निकासी के लिए भी योजनाएं बनानी होगी।जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान खोजना होगा अन्यथा ज्यादा दिन जल जमाव होने से बीमारी का प्रकोप बढ़ेगा।अतः जनप्रतिनिधियों के साथ साथ नगर निगम के अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
           एम एस हुसैन 'आज़ाद'
           वरीय संपादक व अधिवक्ता
           मुजफ्फरपुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता का रहस्य-सोचिए आपको क्या करना है क्यों करना है कैसे करना है- मोटिवेशनल आलेख

कलाकार के दुखद अंत की तंग वीथिका से...…

भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प के पीछे की कहानी